संस्थान द्वारा 16-17 फरवरी 2022 को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन

संस्थान ने 16-17 फरवरी 2022 के दौरान बैरकपुर मुख्यालय में वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. बि.के. दास ने शांति के प्रतीक के रूप में कबूतर उड़ाकर किया। उन्होंने शोधार्थियों सहित सभी कर्मचारियों को इन दो दिनों में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगितायों में शामिल होने और एक दूसरे के बीच दोस्ताना संबंध विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभी विभागाध्यक्ष, संयुक्त निदेशक सह रजिस्ट्रार ने कार्यक्रमों में भाग लिया और खेलों के महत्व की वकालत की। प्रतियोगितायों की शुरुआत रस्साकशी खेल से हुई, जिसके बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए दो संबंधित श्रेणियों (>45 वर्ष और <45 वर्ष) में 100 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता हुई। पुरुषों और महिलाओं दोनों प्रतिभागियों के लिए आयोजित किए गए विभिन्न इनडोर (बैडमिंटन, शतरंज और टीटी) और आउटडोर (एथलेटिक्स) प्रतियोगितायों में सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि टीम इवेंट भी आयोजित किए गए। विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था की गई। संस्थान के रिक्रिएशनल क्लब के सहयोग से डॉ. दिबाकर भक्त, श्री संथाना कुमार वी., श्री कौशिक मंडल, श्री रौशन कुमार, श्री पी.आर. महता, और श्री डी. सिंघा द्वारा समग्र खेल प्रतियोगिता का आयोजन और समन्वय किया गया।
  

  

  

  


23/02/22 को अद्यतन किया गया


यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार 23/02/22 को अद्यतन किया गया