राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर सिफरी प्रयागराज द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
10 जुलाई, 2022
भा०कृ०अनु०प० -केन्द्रीय अंतर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान (सिफरी), प्रयागराज के द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2022 को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के अवसर पर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन यमुना नदी के तट पर ककराहा घाट पर किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए स्ंस्थान के केन्द्राध्यक्ष डा० धर्म नाथ झा ने उपस्थित लोगों को नदियों और मछलियों के साथ साथ नमामि गंगे परियोजना के बारे में जानकारी दी। लोगो को नदियों की जैव विविधता और स्वच्छता के महत्व बारे में जागरूक किया और इसके संरक्षण के लिए प्रेरित किया ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजेश शर्मा, संयोजक नमामि गंगे (गंगा विचार मंच) NMCG ने भाग लिया।


उन्होंने अपने सम्बोधन में गंगा-यमुना नदियों को स्वच्छ रखने में किये जाने वाले विभिन्न प्रयासों की जानकारी दी तथा गंगा-यमुना को निर्मल और अविरल बनाने के लिए लोगो से आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि श्री चौधरी शैलेन्द्र नाथ सिंह, वरिष्ट समाजसेवी, सदियापुर, प्रयागराज ने सभा को संबोधित किया तथा मछुआरों के लिए मछली के महत्व को बताया। इस अवसर पर संस्थान के अन्य वैज्ञानिक डॉ वेंकटेश ठाकुर तथा श्री श्रवण कुमार शर्मा ने मत्स्य और मात्स्यकी के बारे में अद्यतन जानकारियाँ साझा किया। सभा में उपस्थित मछुआरों ने भी अपनी बातों को रखा और सभी ने नदियों के प्रति जागरूक होने के साथ ही इसे स्वच्छ रखने का संकल्प व्यक्त किया।


समारोह में गंगा विचार मंच के प्रतिनिधि तथा आस-पास गाव के मत्स्य पालक, मत्स्य व्यवसायी एवम यमुना तट पर रहने वाले स्थानीय लागों ने भाग लिया। कार्यक्रम में संस्थान के श्री राजेश जयसवाल, श्री नरेंद्र कुमार मौर्य, श्री जितेन्द्र कुमार, श्री राम सजीवन आदि ने भाग लिया।





यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार1 11/07/22 को अद्यतन किया गया