संसथान में स्वतंत्रता दिवस का आयोजन
15 अगस्त, 2022
संस्थान में दिनांक 15 अगस्त 2022 को आजादी का अमृत काल के शुभारम्भ और देश का 76 वाँ स्वाधीनता दिवस मनाया गया। प्रातः 9:00 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। परेड के बाद निदेशक महोदय ने झंडोत्तोलन किया और तिरंगे को सम्मान देते हुए समस्त उपस्थित लोगों को संबोधित किया। निदेशक महोदय ने अपने अभिभाषण में सर्वप्रथम संस्थान कर्मियों को धन्यवाद दिया कि उनके सहयोग से ही आज हमारा संस्थान नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। हमारा संस्थान नई उपलब्धियों और संस्थान के विकास के लिए अथक परिश्रम कर रहा है जिसका परिणाम है –कि आज अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी, नमामि गंगे और जलवायु परिवर्तन आधारित निक्रा परियोजना के कारण सिफ़री की ख्याति दिन पर दिन और भी बढ़ती जा रही है हमारे प्रकाशनों का Impact Factor ओसत 2.00 से अधिक है। जो कि पूर्व में. 0.5 के आसपास होता था। संस्थान कर्मियों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराया जाता रहा है और उनकी पदोन्नति आदि समयानुसार हो रही हैं। इसी श्रंखला में 32 वैज्ञानिको की पदोनती , 3 वैज्ञानिको, 9 तकनीकी 6, प्रशासनिक एवं 8 कुशल सहायक कर्मचारी ने सफलता पूर्वक परिवीक्षा काल को समाप्त किया निदेशक महोदय कहा कि हमारे सभी वैज्ञानिक एवं कर्मचारी और ऊर्जा के साथ अपने अपने छेत्र में अभूतपूर्व कार्य करेंगे ।
महोदय ने सभी को अवगत कराया कि इस वर्ष स्वाधीनता दिवस भारत सरकार और ICAR के Guidelines के अनुसार 3 दिनों तक मनाया जा रहा है – 13 से 15 अगस्त तक। इन 3 दिनों में संस्थान में विविध प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें प्रभात फेरी, हर घर तिरंगा, संस्थान की उपलब्धियों की झांकी, बैरकपुर के वृधाश्रम में चादर एवं मिष्ठान वितरण, खल्शी बील में मत्स्य्को एवम उने परिवार के बीच तिरंगा एवं मत्स्य वितरण। जसमे सभी की भागीदारी बहुत अधिक रही। यह सभी कार्यक्रमों का कुशल और सफल संचालन आप सब के सहयोग के बिना संभव नहीं था। इसके लिए आप सभी को धन्यवाद। उन्होंने कहा कि संस्थान में अनुसंधान कार्यों से इसके विकास में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है और अगर हम ऐसे ही सचेष्ट रहें तो भविष्य में अभूतपूर्व सफलताएँ अवश्य मिलेंगी। इसके पश्चात एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें संस्थान कर्मियों और बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए।







यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार1 15/08/22 को अद्यतन किया गया