आईसीएआर-सिफ़री द्वारा बिहार के मुजफ्फरपुर के मछली किसानों के लिए "अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी प्रबंधन" पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया
बैरकपुर, 9 अगस्त, 2023
भाकृअनुप -केंद्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान ने 2-8 अगस्त 2023 तक बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मछली किसानों के लिए "अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी प्रबंधन" पर 7 दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया। क्षमता निर्माण कार्यक्रम में एक मत्स्य विकास अधिकारी के साथ 30 मछली किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम को मत्स्य निदेशालय, बिहार सरकार द्वारा प्रायोजित किया गया था।.


अपने उद्घाटन भाषण में संस्थान के निदेशक डॉ. बि.के. दास ने कहा कि मुजफ्फरपुर मछली उत्पादन के मामले में बिहार के प्रगतिशील जिलों में से एक है। उन्होंने स्थायी आजीविका सुरक्षित करने के लिए मछुआरों को अन्तर्स्थलीय मत्स्य प्रबंधन पर अधिक ज्ञान प्राप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने मछुआरों से उत्पादन और उत्पादकता को अधिकतम करने के लिए अपने उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मछली किसान वैज्ञानिक मत्स्य प्रबंधन अपनाएंगे और उच्च विकास के लिए प्रयास करेंगे।
सप्ताह भर चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में अन्तर्स्थलीय मत्स्य पालन, तालाब प्रबंधन सहित मछली पालन, प्रेरित प्रजनन, समग्र मछली पालन, सजावटी मत्स्य पालन, बाड़े में मछली पालन, मछली स्वास्थ्य प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और इसके प्रभाव के अलावा प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना की संभावनायों को शामिल किया गया। मछली किसानों को संस्थान के रीसर्क्युलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम (आरएएस), सजावटी हैचरी इकाइयों और मछली चारा मिल से भी परिचित कराया गया।

आईसीएआर-सीफा, कल्याणी के मछली फार्म, पूर्वी कोलकाता आर्द्रभूमि (ईकेडब्ल्यू) में अपशिष्ट जल मत्स्य पालन, बालागढ़ में हैचरी और नर्सरी सुविधाएं, सजावटी मछली बाजार और अन्य संस्थानों का दौरा भी करवाया गया।
सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का समापन 8 अगस्त 2023 को हुआ और सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का समन्वय श्री गणेश चंद्र और डॉ. सुमन कुमारी ने डॉ. अभिषेक साहा, श्री कौशिक मंडल, श्री सुजीत चौधरी और श्री मनबेंद्र रॉय की सहायता से किया।





यह वेबसाइट भाकृअनुप-केन्द्रीय अन्तर्स्थलीय मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन से सम्बंधित है। कॉपीराइट @ 2010 आईसीएआर, यह वेबसाइट 2017 से कृषि ज्ञान प्रबंधन इकाई द्वारा विकसित और अनुरक्षित है।
अंतिम बार 09/08/23 को अद्यतन किया गया